फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hnk moving party

हनक से चलती है पार्टी

Mon, 23 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hnk moving party
भाजपा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। नुमाइश चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पार्टी कोई भी क्यों न हो पर पार्टी हनक, धमक और इकबाल से चलती है। यह सब समय, पालन और अनुशासन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता समय का पालन करना सीखें। अनुशासन सिखाने की वस्तु नहीं वह स्वत: पैदा हो जाता है। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। जिसमें जमीनी कार्य करने वालों को तरजीह दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंगलवार से प्रारंभ हो रहा ग्रामोदय से भारत उदय तक का अभियान मिशन 2017 के लिए नींव का पत्थर साबित होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि जापान में राष्ट्रपति के साथ भारत मां की आरती उतारना और सऊदी अरब में हिंदू देवी देवताओं के मंदिरों का बनना सबसे बड़ी उपलब्धि है। पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि जन धन योजना से उज्ज्वल योजना तक  54 योजनाएं केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। जिसके कारण पूर्वोत्तर में भाजपा सरकार बनाने में सफल रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि दो वर्षों में भ्रष्टाचार का आरोप न होना है। स्वराज अभियान योजना के जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामोदय से भारत उदय अभियान 31 मई तक चलेगा। समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता न्याय पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। 26 मई को केेंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 26 मई से 31 मई तक जन कल्याण पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गौरव सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, राजन सिंह, संजय सिंह, अभय शंकर शुक्ला, अवनीश सिंह, देवदत्त पांडे, वीरेंद्र बाजपेई, लोकेश सिंह, अंजू सिंह, अंशुमान सिंह, प्रेमपाल लोहिया, अजीत सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाठक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed