{"_id":"f6702c7ccc1da407b7bd37d33cc007e9","slug":"hit-the-ground-touched-the-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा मैदान और छुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारा मैदान और छुआ आसमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में जिले में
विज्ञापन
हाईस्कूल में 55 फीसदी और इंटर में 71 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले
में इंटर में मुजम्मिल खां अव्वल रहे, वहीं व्यावसायिक क्षेत्र में
मीनाक्षी लोधी ने बाजी मारी। जिले में हाईस्कूल की मेरिट विभाग की ओर से
जारी नहीं हो सकी।
ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में हाईस्कूल में 85,673 ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 47,714 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा 16,743 विद्यार्थियों कंपार्टमेंट, 77 अपूर्ण, 10 के परीक्षाफल रोके गए। 248 एक विषय में उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं 9,438 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उधर, जिले में इंटर में 69,940 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 52,240 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें 3408 विद्यार्थी सम्मान सहित, 15,922 प्रथम श्रेणी में, 24,381 द्वितीय श्रेणी में, 4,083 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा में 383 सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में, 1313 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इसके अलावा 2,750 एक विषय में परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 14,238 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। वहीं 60 विद्यार्थी के परीक्षाफल अपूर्ण रहे। 19 का परीक्षाफल रोका गया है। एक का परीक्षाफल निरस्त किया गया। इसके अलावा 257 परीक्षार्थियों के परीक्षाफल में त्रुटि पाई गई। इंटर में 3125 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
इंटर में जिले में जारी की गई वरीयता सूची में सीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल भवनखेड़ा के मुजम्मिल खान ने 478 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यावयायिक शिक्षा में जेपीएलजी इंटर कालेज अतरौली की मीनाक्षी लोधी एक हजार में 873 अंक पाकर अव्वल रही।
इस बाबत डीआईओएस जेपी मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल की वरीयता सूची को तैयार कराया जा रहा है।