{"_id":"6a4fdeb3266a830e5d03e846","slug":"history-sheeter-crushed-to-death-by-pickup-truck-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152840-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप से कुचलकर हिस्ट्रीशीटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप से कुचलकर हिस्ट्रीशीटर की मौत
विज्ञापन
फोटो-20-नन्हक्के। फाइल फोट
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण पलिया मार्ग पर बुधवार देर रात पिकअप ने हिस्ट्रीशीटर को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर को आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी थी। तीन साल पहले वह जमानत पर छूटा था।
बेलंदखेड़ा निवासी नन्हक्के (40) चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते थे। परिजन ने बताया कि बीते सोमवार की दोपहर वह घर आए थे। बुधवार की शाम हत्याहरण खरीदारी के लिए गए थे। वहां से रात में पैदल घर जाते समय भूसा लदी पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2007 में हुई हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। अब से तीन साल पहले उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया कि नन्हक्के हिस्ट्रीशीटर था। परिजन ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है।