{"_id":"696d180c4960e0831a046e3f","slug":"hindu-society-should-remain-organized-and-aware-of-culture-subhash-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-143544-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति के प्रति संगठित और जागरूक रहे हिंदू समाज : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति के प्रति संगठित और जागरूक रहे हिंदू समाज : सुभाष
विज्ञापन
फोटाे-25-न्योरादेव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोलते आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सुभाष।
बावन। न्योरादेव स्थित स्वामी कल्याणानंद महाविद्यालय में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार दोपहर हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने हिंदू समाज को संस्कृति के प्रति जागरूक और संगठित रहने की अपील की। हिंदू सम्मेलन में सुभाष ने कहा कि जातीय विद्वेषता और मनुष्य में भेद को दूर करना जरूरी है। आज समरसता की तरफ बढ़ना होगा। वृद्धाश्रम खुलना और इनकी संख्या बढ़ना समाज की भयावह स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने संगठित रहने पर बल दिया।
मुख्य वक्ता साध्वी पंक्षी देवी ने राष्ट्र प्रेम और संस्कारों के प्रति समाज को चैतन्य रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति एक वैश्विक चिंतन है जो सबके कल्याण की कामना करता है। जिला प्रचारक अनिल ने युवाओं को आरएसएस के पांच संकल्पों कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, सामाजिक समरसता, नागरिक अनुशासन और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में विभाग संघ चालक स्वस्वरूप, संजीव खरे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, आशीष सिंह सोमवंशी, जसपाल सिंह, राजवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
जात-पात छोड़कर एकजुट रहें हिंदू : शास्वतानंद
बेनीगंज के राधेकृष्ण मैरिज हॉल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्वामी शास्वतानंद ने कहा कि जात-पात को छोड़कर हिंदू एक जुट रहें। उन्होंने हिंदुओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जातिवाद के चक्कर में पड़कर भारत पिछड़ जाता है। मंजुला उपाध्याय, दुर्गाशरण वर्मा, लवकुमार मिश्रा, दिलीप गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
हिंदू घटेगा तो देश बटेगा, जागरूक करने को कर रहे हिंदू सम्मेलन : अमरजीत
टड़ियावां विकास खंड साखिन में स्थित शंखेश्वरनाथ मंदिर परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अमरजीत ने कहा कि भारत के मूल निवासी हिंदू ही हैं। हिंदू घटेगा तो देश बटेगा। हम, हमारा राष्ट्र और हमारी धर्म संस्कृति सुरक्षित रहे, इसके प्रति जागरूक करने के लिए हिंदू सम्मेलन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पूरा संसार भारत की ओर आशा भरी निगाह से देख रहा है। कहा कि हिंदू धर्म संस्कृति को नष्ट करने की कोशिशें हुईं लेकिन संत महात्माओं ने धर्म को बचाए रखा। मुख्य अतिथि नैमिषधाम के वागीशांनद ने सनातन धर्म संस्कृति के संवर्धन पर बल दिया। सम्मेलन में ओम प्रताप, रामऔतार, इंद्रप्रताप, अखिलेश और प्रख्यात कवि मदन मोहन पांडेय मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
हिंदू परिवारों को और संस्कारवान बनाने की जरूरत
बेहंदर। कासिमपुर स्थित जेपी मेमोरियल विद्यालय में रविवार को हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योगी सतेंद्रनाथ ने कहा कि हिंदू परिवारों को और अधिक संस्कारवान बनाने की जरूरत है। उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा का भी उल्लेख किया। मुख्य वक्ता डॉ. अविनाश ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा में आई कठिनाइयों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि पंच परिवर्तन के जरिये समाज को जाग्रत करने का काम चलता रहेगा। सम्मेलन में विहिप के संडीला जिलाध्यक्ष रामगोपाल, जिला कार्यवाह तीरथराज, शशांक, ब्रजमोहन, रतन आदि मौजूद रहे।