{"_id":"7907666fb075371e08e43caac08d0df1","slug":"highway-widening-the-road-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण की राह अब खुली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण की राह अब खुली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों लखनऊ में पीडब्ल्यूडी की हुई जोनल समीक्षा
विज्ञापन
बैठक में भाग लेने के बाद लौटे अभियंताओं ने अब फोरलेन को लेकर नए सिरे से
स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। अभियंताओं की माने तो फोरलेन लखनऊ से
संडीला तक बनेगा और हरदोई तक बनाने को लेकर शासन से आदेश आने के बाद ही आगे
की कार्रवाई होगी।
नया स्टीमेट 29 जून तक बनकर तैयार होने की संभावना है। ज्ञात हो कि पिछले लंबे समय से लखनऊ-हरदोई हाईवे को फोरलेन करने की कवायद एवं चर्चाएं पीडब्ल्यूडी में होने के साथ ही आम जनमानस तक होती रहीं। कभी हरदोई तक तो कभी संडीला तक फोरलेन बनने को लेकर अटकलें लगती रही।
हालांकि, फोरलेन के अनुसार ही विभाग द्वारा वन विभाग, बीएसएनएल और पालिका से पेड़ हटाने, केबिल बिछाने, वाटर लाइन बिछाने को स्टीमेट मांगे गए थे और विभाग द्वारा फोरलेन का संभावित स्टीमेट भी करीब 12 सौ करोड़ रुपये का बनाया गया था। उसके बाद पूरे मामले में फोरलेन पर संडीला में ब्रेक लग गया।
यह अलग बात है कि संडीला से लग रहे ब्रेक को हटाने को शहर में प्रस्तावित बाईपास आदि बनाने से लेकर तमाम बिंदुओं पर विभागीय अभियंता मशक्कत करते रहे। पर, गत दिनों हुई समीक्षा बैठक के बाद यह बात साफ हो गई कि फिलहाल शासन के आदेश आने के बाद ही हरदोई फोरलेन में आएगा।
विभागीय निर्देशों के अनुसार, अभियंताओं ने नया स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। उधर, कुछ अहम बिंदुओं की अनदेखी भी की जा रही है। बिना बाईपास रिंग रोड के शहर के भीतर से फोरलेन या सड़क चौड़ीकरण से शहर में यातायात का दबाव और बढ़ेगा। पैदल और दोपहिया सवारों की मुश्किलें बढ़ने के साथ जाम का झाम बढ़ेगा।
दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। घंटाघर रोड, नुमाइश चौराहा, पिहानी चुंगी चौराहों पर जाम के झाम के साथ सड़कों के चौड़ीकरण से इस क्षेत्र में आने वाले सड़कों के किनारे स्थित मकान, दुकान, आशियाने, प्लाट आदि भी जमींदोज हो सकते हैं।