फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High tension line from being hit by the death of one worker, another scorching

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरा झुलसा

Wed, 28 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 28 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
High tension line from being hit by the death of one worker, another scorching
लड्डन (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के सरांय गौरी गांव निवासी मजदूर उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मजदूरी करने गए थे। ट्रक पर आलू लादते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा झुलस गया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सरांय गौरी निवासी लड्डन (38) सोमवार को उन्नाव के बांगरमऊ थाना के सुल्तानपुर गांव मजदूरी करने गया था। उसके साथ में गांव निवासी अनवार (27) भी गया था। यहां पर कोतवाली क्षेत्र के  अकबरपुर गांव निवासी सुरेंद्र कटियार का खेत है। जिसमें खोदी गई आलू की फसल उन्होंने व्यापारी के हाथ बेच दी थी।
विज्ञापन


व्यापारी ट्रक लेकर आलू की फसल लादने आया था। चालक ने ट्रक खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा किया था। लड्डन और अनवर आलू के बोरे ट्रक पर लाद रहे थे। इसी दौरान दोनों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर गंज मुरादाबाद  पुलिस चौकी के प्रभारी हसीब अहमद मौके पर पहुंचे। दोनों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने लड्डन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनवार की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed