फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed tractor went out of control and overturned, uncle died, nephew injured

Hardoi News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 06 Jun 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
High speed tractor went out of control and overturned, uncle died, nephew injured
खाई में पलटा ट्रैक्टर।
मल्लावां। मटियामऊ-तेरवा कुल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खांई में पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रहीमपुर लोनारी निवासी अवधेश (45) खेती करते थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे भतीजे हिमांशू (12) के साथ ट्रैक्टर से डीजल डलवाने के लिए मटियामऊ गांव में स्थित पंप पर जा रहे थे। मटियामऊ तेरवाकुल्ली मार्ग पर कछियनपुरवा गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे चाचा-भतीजा ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन अवधेश और हिमांशू को सीएचसी ले गए। यहां अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया। हिमांशू को हायर सेंटर रेफर किया गया, तो परिजन उसे कन्नौज के जिला अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed