फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed car lost control and hit a tree, Pradhan representative died

Hardoi News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, प्रधान प्रतिनिधि की मौत

Sat, 17 May 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
High speed car lost control and hit a tree, Pradhan representative died
हरियावां। हरदोई-पिहानी मार्ग पर गाड़ीपुरवा और अरुआ के बीच कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटने के बाद पेड़ से टकरा गई। घटना में कार चला रहे प्रधान प्रतिनिधि की मौत हो गई। शनिवार सुबह हुई घटना का पता चलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के टंडौना निवासी सुमित सिंह (30) प्रधान प्रतिनिधि थे। वह साधन सहकारी समिति में सेल्समैन भी थे। गांव के साथ ही उनका मकान शहर के आजादनगर में भी है। शुक्रवार को वह हरदोई स्थित मकान से अपने गांव गए थे। इसके बाद देर शाम कार से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के हिल्लापुर गांव गए। यहां उनके रिश्तेदार सुधीर सिंह की पत्नी की तेरहवीं थी। तेरहवीं में शामिल होकर वह वापस गांव चले गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वह गांव से शहर स्थित अपने मकान जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-पिहानी मार्ग पर गाड़ीपुरवा व अरुआ गांव के बीच कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पलटने के बाद पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर परिजनों के आने के बाद पंचनामा भरा। परिवार में पत्नी इशू सिंह व एक पुत्री जान्हवी है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से बदहवास पिता, क्षेत्र में थी मजबूत पकड़
सुमित अपने पिता अवधेश प्रताप सिंह का इकलौता पुत्र था। अवधेश भी टंडौना ग्राम पंचायत के प्रधान रह चुके हैं। गत पंचायत चुनाव में पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया था। इस पर उन्होंने अपनी करीबी रामरतन को चुनाव लड़ाकर जिताया था। प्रधान का सारा कामकाज सुमित ही संभालते थे। पूरे इलाके में अवधेश प्रताप सिंह का काफी सम्मान और पकड़ है। पुत्र भी उनकी विरासत सही ढंग से संभाल रहा था। हादसे के बाद पिता अवधेश बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed