फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Here, the land is being filled with gypsum intended for the reclamation of barren soil.

Hardoi News: यहां तो ऊसर भूमि सुधार के लिए आई जिप्सम से हो रहा भरान

Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Here, the land is being filled with gypsum intended for the reclamation of barren soil.
फोटो-13- बिरईखेड़ा गांव में घर पाटने में इस्तेमाल किया जा रहा जिप्सम। संवाद
भरावन। अरे यहां तो ऊसर भूमि सुधार के लिए आई जिप्सम ग्रामीणों के घरों में भरान के काम आ रही है। क्षेत्र के बिरईखेड़ा गांव में एक ग्रामीण के निर्माणाधीन मकान के पास भरान में उपयोग की जा रही जिप्सम की पूरी बोरियां खुले में पड़ी दिखाई पड़ीं। बताया कि यह जिप्सम राजकीय ऊसर सुधार कृषि क्षेत्र जैतपुर कासिमाबाद के लिए आई हैं। ऊसर भूमि सुधार योजना में आई जिप्सम को बेचने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

ऊसर भूमि सुधार योजना में शासन और कृषि विभाग की ओर से ऊसर भूमि के क्षेत्रफल के अनुसार जिप्सम का आवंटन होता है। बताया कि जैतपुर कासिमाबाद राजकीय ऊसर सुधार कृषि प्रक्षेत्र के लिए 500 हेक्टेयर भूमि के सुधार के लिए जिप्सम का शासन से आवंटन हुआ है। जिप्सम को जिम्मेदारों ने ऊसर भूमि सुधार में उपयोग के बजाय इसका दुरुपयोग कर डाला। राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पर आने वाली जिप्सम का मोहम्मदपुर और उपाध्याय खेड़ा में ऊसर भूमि सुधार के लिए उपयोग होना था लेकिन इसे जिम्मेदारों ने निर्माणाधीन मकान के भरान में उपयोग के लिए दे दिया।
विज्ञापन

----
भाकियू ने दिया धरना और कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन ने जिप्सम के दुरुपयोग पर विरोध जताया। बिरईखेड़ा में निर्माणाधीन मकान में भरान में उपयोग लाई जा रहीं सील पैक जिप्सम मिलीं। वहीं जगसरा के जंगल में ट्रैक्टर चालक और जेसीबी चालक जिप्सम की बोरियों को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे तो पदाधिकारियों की चालकों से जमकर नोकझोंक भी हुई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकारी जिप्सम की सील बंद बोरियां किसानों के खेतों में डलवाने के बजाय प्रति ट्रॉली के हिसाब से बेची जा रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक बोरी की सरकारी कीमत 213 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जैतपुर कासिमाबाद राजकीय कृषि प्रक्षेत्र से ऊसर भूमि सुधार के लिए ऊसर सुधार योजना में भूमि का क्षेत्रफल मांगा गया था। जैतपुर कासिमाबाद में ऊसर भूमि का करीब 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल है। इसके लिए जिप्सम की आपूर्ति हुई लेकिन यह काम भूमि संरक्षण विभाग की देखरेख में होता है। मोहम्मदपुर, उपाध्यायखेड़ा को जिप्सम ले जाने वाला ट्रक खराब हो गया था उसी जिप्सम को सड़क किनारे उतारा गया था। -रत्नेश कुमार सिंह, प्रबंधक, जैतपुर कासिमाबाद राजकीय कृषि प्रक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed