फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health workers have also performed in Kalktret

हेल्थ वर्करों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Health workers have also performed in Kalktret

आठ माह का वेतन भुगतान कराने एवं स्वास्थ्य विभाग में

विज्ञापन
ही समायोजित कराने की मांग को लेकर हेल्थ वर्करों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट ें जमकर प्रदर्शन किया तथा मुुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अन्यथा की स्थिति में लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी मौर्या ने कहा कि हेल्थ वर्कर लंबे समय से समायोजन के लिए निरंतर मांग करते आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ माह से इन संविदा कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं, परंतु इनके प्रति प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है और पांच जुलाई को 540 रिक्त पदों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के प्रशिक्षण के लिए परीक्षा प्रदेश सरकार द्वारा कराई जा रही है, जो निंदनीय है।

जिलाध्यक्ष देश दीपक द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन और पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के हेल्थ वर्कर मुख्यमंत्री तक अपना विरोध पहुंचा रहे हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर गुहार की जा चुकी है, पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इस दौरान हेल्थ वर्करों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपकर कार्यवाई कराने की भी मांग की। इस मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, आदर्श, अभय प्रकाश गौतम, मोहित, विनोद कुमार, आदर्श तिवारी, अमित कुमार आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed