फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   health,hardoi,hardoi news,vaccine

वैक्सीन खत्म, टीकाकरण अभियान हुआ स्थगित

Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
health,hardoi,hardoi news,vaccine
हरदोई। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच तेजी से चल रहा कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान जनपद में वैक्सीन खत्म होने की वजह से थम गया है। वैक्सीन खत्म होने के कारण मंगलवार को कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। फिलहाल टीकाकरण अभियान भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद मेें पिछले एक पखवारे से कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान बेहद तेजी से चल रहा था। अगले कुछ दिनों में इस अभियान में और तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन अब अचानक वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण टीकाकरण अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को जनपद के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि बुधवार से अगले निर्देशों तक जनपद में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा। राज्य स्तर से ही वैक्सीन नहीं मिली है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के दो केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर
- 3,29,805 लोगों को जनपद में लगी वैक्सीन की पहली डोज
- 53,336 लोगों को जिले में लग चुकी है वैक्सीन की दूसरी डोज
- 45 वर्ष से अधिक आयु के 2,15,382 लोगों को लगी कोरोना रोधी वैक्सीन
- 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 8,70,44 को लगी कोरोना रोधी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed