फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Headmaster suspended and dismissed Cook

प्रधानाध्यापक निलंबित और रसोइया बर्खास्त

Wed, 31 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 31 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended and dismissed Cook
मेन्यू के ह‌िसाब से म‌िलेगा खाना - फोटो : Demo

हरदोई। टड़ियावां ब्लाक के मरदान नगर के प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम में कीड़े निकलने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित और एक रसोइया को बर्खास्त कर दिया गया है। डीएम ने एबीएसए शैलेष द्विवेदी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मरदान नगर गांव के प्राथमिक स्कूल में सोमवार को एमडीएम में सोयाबीन की सब्जी और रोटी बनी थी। सब्जी में कीड़े निकलने से बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई थीं। एनपीआरसी, एबीआरसी और खंड शिक्षाधिकारी दोपहर तक स्कूल नहीं पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर बीएसए व डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर एसडीएम व बीएसए रात में गांव पहुंचे और डाक्टर बुलाकर बच्चों की जांच कराई।
विज्ञापन


इस मामले में डीएम विवेक वार्ष्णेय ने प्रधानाध्यापिका रीता देवी पाल के निलंबन, रसोइयां विट्टू देवी को बर्खास्त करने और एबीएसए टड़ियावां शैलेश द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश बीएसए को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका रीता देवी पाल को निलंबित कर भरखनी के प्राथमिक विद्यालय तितरपुर से संबद्ध कर दिया है। रसोइयां विट्टू देवी को बर्खास्त कर विद्यालय प्रबंधक समिति को दूसरी रसोइयां लगाने का आदेश दिया है। बीएसए ने बताया कि एनपीआरसी को भी हटाया जाएगा।


वर्जन
सभी खंड शिक्षाधिकारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करें। एमडीएम में गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री एवं ब्रांडेड पैक बंद मसालों और एगमार्क युक्त तेल का प्रयोग किया जाए। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ जिम्मेदार खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विवेक वार्ष्णेय, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed