{"_id":"5e89f82e8ebc3e77360e55c8","slug":"have-patience-for-more-9-days-hardoi-news-knp553866066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन और लें संयम से काम, कोरोना का होगा काम तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन और लें संयम से काम, कोरोना का होगा काम तमाम
विज्ञापन
आलूथोक उत्तरी में गली में लगाया गया बैरियर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रविवार को लॉकडाउन के 12 दिन पूरे हो गए। लोगों ने अब तक खूब संयम से काम लिया और घरों में ही समय बिताया। अब ऐसा ही सब्र कायम रखना है ताकि कोरोना से जीता जा सके।
जिले में प्रशासन ने पूरी सतर्कता से कोरोना के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने भी डटकर मुकाबला किया तो लोगों ने भी घरों में रहकर अपने कर्तव्यों का पालन किया। अब सिर्फ नौ दिन शेष हैं।
इसमें भी घरों में ही रहना है और लोगों को भी अपने-अपने तरीके से मोबाइल व सोशल साइटों के माध्यम से घर में ही रहने को जागरूक करना है। इधर प्रशासन ने डोर टू डोर सामान पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है। जिसका संचालन भी पालिका बखूबी कर रही है। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि नौ दिन और सतर्कता बरतें। बाहर न निकलें। निश्चित रूप से कोरोना को मात दी जाएगी।
विज्ञापन
आलूथोक उत्तरी में मोहल्ले के लोगों ने बंद की गली
कोरोना को लेकर लोग अपने-अपने तरीके से बचाव कर रहे हैं। लोग बाहर निकलना तो दूर गलियों को भी बल्ली लगाकर बंद कर रहे हैं। आलूथोक उत्तरी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसमें मोहल्ले के लोगों ने मिलकर गली में आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया।
कैरम खेलकर बिता रहे समय
हरदोई। आलूथोक में इन दिनों युवा कैरम खेलकर समय व्यतीत कर रहे हैं। कैरम के शौकीन भुवनेश, अंशू, अमित व राघव आदि का कहना है कि भइया इन दिनों इतना कैरम खेल लिया जितना अब तक नहीं खेला है। अब जल्दी से लॉकडाउन हट जाए तो बाहरी दुनिया देखें।