फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Havan Kund Sati jumped solitaire body

हवन कुंड में कूद सती ने त्यागी देह

Wed, 21 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 21 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Havan Kund Sati jumped solitaire body

ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में मंगलवार को माता सती

विज्ञापन
द्वारा आग में कूद कर शरीर त्याग करने की लीला का मंचन हुआ। जिसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने बड़े ही प्रभावपूर्ण ढंग से लीला मंचन किया। जिसको देखकर लोग काफी प्रभावित हुए।

लीला के मंचन में महाराज दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन करने में सभी रिश्तेदारों को बुलाया, पर भगवान शिव को न्योता नहीं भेजा। प्रजापति दक्ष द्वारा न्योता न भेजने के बावजूद माता सती यज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंच जाती हैं, जबकि भगवान शिव उन्हें यज्ञ में जाने से मना भी किया।

माता सती के न मानने पर यज्ञ में पहुंचने के बाद प्रजापति दक्ष ने उनका और भगवान शिव का बहुत अपमान किया। जिस पर क्रोधित होकर माता सती ने हवन कुंड मे कूद कर अपने प्राण त्याग दिए। यह जानकार भगवान शिव ने वीरभद्र को प्रकट किया और यज्ञ का विध्वंस कर प्रजापति दक्ष का सिर काट दिया।

भगवान शिव माता सती का शरीर लेकर सभी लोकों में भ्रमण करते हैं और इसके बाद कलाकारों ने पार्वती जन्म लीला का भी मंचन किया गया। जिसको लेकर लोग काफी प्रभावित हुए। इस दौरान राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित बाले, राकेश गुप्ता, वियोग चंद्र मिश्र, संत कुमार सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed