फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hatya aaropi giraftaar

किसान की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, राइफल बरामद

Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
hatya aaropi giraftaar
फोटो-15- पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी संजीव कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में चार दिन पूर्व जामुन का पेड़ काटने के विवाद में हुई किसान की हत्या में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर खेत से घटना में प्रयुक्त अवैध राइफल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गत दो मई को सैदापुर निवासी मेघनाद (40) पुत्र राजाराम का गांव निवासी प्रेमराज यादव से जामुन का पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। प्रेमराज ने पांच पुत्रों व दो अन्य लोगों के साथ मेघनाद के घर पर धावा बोल दिया था। घटना में मेघनाद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मेघनाद के भाई शिवकुमार की तहरीर पर प्रेमराज व उसके पांच पुत्रों संजीव कुमार, संतोष कुमार, अशोक यादव, अखिलेश यादव व जय प्रकाश उर्फ जेपी, ओमकार पुत्र बलवीर और कुलदीप पुत्र पातीराम के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। दो मई की देर शाम ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जेपी और प्रेमराज को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर रात नटपुरवा के निकट घेराबंदी कर पुलिस ने संजीव को भी गिरफ्तार कर लिया। फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संजीव घटना में मुख्य आरोपी है और उसने ही मेघनाद को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed