फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Harsha firing, two children injured during Kuan Poojan

कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग, दो बच्चे घायल

Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 05 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Harsha firing, two children injured during Kuan Poojan
shoot - फोटो : amar ujala
कोतवाली क्षेत्र के गांव महसूलापुर के ग्राम प्रधान के पुत्र की बरात के पहले कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से प्रधान के पौत्र समेत दो बच्चे घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन




हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव महसूलापुर निवासी रामसरन ग्राम प्रधान है। मंगलवार को उनके पुत्र विनय की शादी थी। बरात बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र गांव परचल रसूलपुर जा रही थी। बरात निकलने से पहले कुआं पूजन हो रहा था। कुआं पूजन में महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन



इस बीच कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक युवक तमंचे से फायर करने लगा। तमंचे से निकली गोली पास में खड़े प्रधान के पौत्र प्रांजल (6) पुत्र सुनील और पड़ोस की बेटी अनामिका (8) पुत्री अशोक को लग गई। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आनन फानन में बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटना से पुलिस अंजान बनी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया हर्ष फायरिंग से हुई घटना की सूचना नहीं मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed