फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi's truck driver died in a road accident in Udham Singh Nagar

Hardoi News: हरदोई के ट्रक चालक की ऊधमसिंह नगर में सड़क हादसे में मौत

Fri, 24 Mar 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hardoi's truck driver died in a road accident in Udham Singh Nagar
हरदोई/ हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी ट्रक चालक की ऊधमसिंह नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी पवन कुमार त्रिवेदी (55) ट्रक चालक था। बुधवार की शाम को वाराणसी से ट्रक में लकड़ी लादकर वह लाल कुआं जा रहा था। गुरुवार की सुबह ऊधमसिंह नगर में एक पेट्रोल पंप पर डीजल डलवा कर वह ट्रक सड़क के किनारे खड़ा करके फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार ऊधम सिंह नगर के लिए रवाना हो गए है। मृतक के परिवार में पत्नी उषा त्रिवेदी, एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed