फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Youth Festival 2024 will give platform to youth

Hardoi News: युवाओं को मंच देगा हरदोई युवा महोत्सव 2024

Wed, 28 Aug 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hardoi Youth Festival 2024 will give platform to youth
हरदोई। हरदोई युवा महोत्सव के तीसरे सीज़न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों ने रविवार की देर शाम को महोत्सव का पोस्टर लांच कर होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन

हरदोई युवा महोत्सव 2024 के पोस्टर लांच कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व युवा समाजसेवी मिलन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हरदोई युवा महोत्सव के संयोजकों द्वारा जिला व अन्य जिलों से प्रतिभाओं का चयन कर विभिन्न विद्याओं में एक बड़ा मंच देते हैं। यह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाज सेवी ने बताया कि युवा महोत्सव हमारे हरदोई का नाम सांस्कृतिक क्षेत्र में शिखर पर ले जाएगा। मुख्य आयोजक अंशु गुप्ता ने बताया कि इस बार हरदोई युवा महोत्सव पहले से भव्य बनाया जाएगा। व्यंजनों के विभिन्न स्टॉल्स सहित झूले व प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन आयोजक समिति सदस्य सुनील त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर अभय शाह, सुमित श्रीवास्तव, अतुल अवस्थी, विशाल सिंह, निर्भय, कुनाल, रजत व शुभांकर विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed