फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Xen sir have ever seen Bilgram-Hardoi road

हरदोईः एक्सईएन साहब कभी देखा है बिलग्राम-हरदोई मार्ग

Sat, 08 Oct 2022 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Xen sir have ever seen Bilgram-Hardoi road
फोटो-12- समाधान दिवस में समस्या सुनते डीएम एम पी सिहं एस पी राजेश द्विवेदी - फोटो : HARDOI
बिलग्राम/संडीला। थाना समाधान दिवस में शिकायत सुनने पहुंचे डीएम एमपी सिंह को बिलग्राम-हरदोई मार्ग के गड्ढों से जूझना पड़ा। इस पर थाने पहुंचते ही डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण विभाग को फोन मिला दिया। उनसे पूछा कि कभी इस सड़क के देखा है? इसके साथ ही दो दिन में गड्ढों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने यहां 11 लोगों की शिकायतें सुनीं। लेखपालों और पुलिसकर्मियों की टीम बना कर उनके समाधान के निर्देश दिए। कहा कि टीम एक सप्ताह में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

यहां कस्बा निवासी ओमशरण ने भूमि संबंधी समस्या डीएम को बताई। वृंदा ने बताया फर्जी अभिलेखों के आधार पर जमीन पर कब्जा कर लेने की शिकायत की। इस पर डीएम ने तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए। यहां एसपी राजेश द्विवेदी, एसडीएम राहुल विश्वकर्मा, कोतवाल फूल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला कोतवाली परिसर में एसडीएम डीपी सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां पांच शिकायतें आई जिनके निस्तारण के निर्देश दिए। यहां सीओ महावीर सिंह, कोतवाल दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
हरपालपुर कोतवाली में सीओ विनोद कुमार दुबे ने शिकायतें सुनी। यहां 10 शिकायतें आईं। पुलिस विभाग की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
बेनीगंज कोतवाली में प्रभारी गंगा प्रसाद यादव व तहसीलदार संडीला राजीव यादव ने शिकायतें सुन उनके निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। यहां 11 शिकायतें आईं।
बाढ़ की कटान से प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया दौरा
हरदोई। डीएम एमपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ तहसील बिलग्राम में गंगा नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ की कटान से प्रभावित होने वाले ग्राम कटरी परसोला, घासीरामपुरवा, उम्मीदपुरवा तक कटान रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों को देखा।
ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि पिछले कई सालों से गंगा के कटान से कटरी क्षेत्र के लगभग 15 से 16 गांव व ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि गंगा में चली गई। इससे रोजी-रोटी की समस्या है। डीएम ने कटान रोकने के लिए स्थायी समाधान के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अफसरों को दिए।

राजघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पक्का घाट आदि की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम राहुल कश्यम विश्वकर्मा, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed