{"_id":"62f2a4f98b865f68b841d0ad","slug":"hardoi-woman-killed-four-injured-after-e-rickshaw-overturns-hardoi-news-knp712114713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चार घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चार घायल, मची चीख-पुकार
Tue, 09 Aug 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में चपरतला मार्ग पर सोमवार दोपहर कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव दहेलिया निवासी रईसा (45) मंगलवार दोपहर ई-रिक्शा से पिहानी आ रही थी। रास्ते में चपरतला मार्ग पर हर्रैया गांव के पास पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में ई-रिक्शा सवार सवार रईसा के अलावा किला पंडरवा निवासी रीना (34), खेमानी (40), नरधिरा निवासी नगमा (35) व बूड़ागांव निवासी ई-रिक्शा चालक अनूप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा उठाकर नीचे दबी सवारियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने रईसा की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन