फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman got electrocuted while wiping, death

हरदोईः पोंछा लगाते समय महिला को लगा करंट, मौत

Thu, 22 Sep 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman got electrocuted while wiping, death
मल्लावां। फर्श पर पोंछा लगा रही महिला को फर्राटा पंखे से करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी रंजना त्रिवेदी (50) पत्नी पप्पू त्रिवेदी गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान पास में रखे फर्राटा पंखे को वह हटाने लगी।
परिजनों ने बताया कि पंखे में लगा तार खुला था। इस कारण वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी आवाज सुनकर वह लोग कमरे में पहुंचे और स्विच बंद करके उसे बचाया। इसके बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका का पति खेती करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना नही मिली है। सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed