{"_id":"631c7add0a7b282661151b4b","slug":"hardoi-woman-dies-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp717301694","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-03- मृतका प्रीति की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी प्रीती (22) की शादी 20 मई 2020 को पाली के गांव नगरिया निवासी अमर सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम उसकी संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई।
ससुराली उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते मेें उसने दम तोड़ दिया। पति ने घटना की सूचना मृतका के पिता सर्वजीत को दी। कुछ ही देर पिता अन्य परिजन के साथ मौके पर आ गए।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराली बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की पिटाई कर हत्या कर दी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।