फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Woman dies in suspicious circumstances, father who reached police station was chased away by police

हरदोईः संदिग्ध हालात में महिला की मौत, थाने पहुंचे पिता को पुलिस ने भगाया

Tue, 27 Sep 2022 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Woman dies in suspicious circumstances, father who reached police station was chased away by police
फोटो-12- मृतका पूनम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव मेें सोमवार शाम संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके पक्ष को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी होने पर थाने पहुंचे मायके पक्ष को पुलिस ने भगा दिया। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के पसिगवां थाने के बचिगावां गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि उसने अपनी बेटी पूनम (23) की शादी चार वर्ष पूर्व पाली थाने के मेहंदीपुर गांव निवासी पप्पू उर्फ विजय के साथ की थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम बेटी पूनम की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने इसकी सूचना नहीं दी। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पूछने पर ससुरालियों ने उनसे भी अभद्रता की। पोस्टमार्टम कराने के लिए वह सूचना देने थाने गया। जहां पुलिस कर्मियों ने उसकी फरियाद न सुनकर भगा दिया।

इधर ससुरालियों ने मंगलवार को बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को थाने से भागने की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed