फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Will include Hardoi in the state capital region

हरदोईः हरदोई को राज्य राजधानी क्षेत्र में कराएंगे शामिल

Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Will include Hardoi in the state capital region
फोटो- 15- अशोक रावत, सांसद - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र में हरदोई को शामिल करने की मांग जनप्रतिनिधियों ने उठाई है। उनका कहना है कि यदि हरदोई इस योजना में शामिल हुआ, तो जिले के विकास को पंख लग सकेंगे।
विज्ञापन

राज्य राजधानी क्षेत्र में लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर व कानपुर देहात को पहले शामिल किया गया था। सीएम के निर्देश पर सीतापुर जनपद को इसमें शामिल कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हरदोई को भी राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल करने की मांग उठने लगी है। जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखना और शासन में बात करने का क्रम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौगोलिक दृष्टिकोण से जिले के पड़ोसी जनपद सीतापुर, उन्नाव, कानपुर को शामिल किए जाने से उम्मीद जगी है। दरअसल सीतापुर से कानपुर के बीच का क्षेत्र हरदोई को शामिल किए जाने की आवश्यकता औद्योगिक विकास आदि के दृष्टिकोण से मानी जा रही है।
हरदोई को एससीआर से जोड़ने के लिए स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लखनऊ से सटे जनपद हरदोई को जिसका क्षेत्रफल 5,989 वर्ग किलोमीटर व जनसंख्या 40,92,845 है।
- प्रस्तावित राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल हो रहे जनपदों के कुल क्षेत्र को देखें तो इनमें हरदोई कम महत्वपूर्ण नहीं हैं। ऐसे में हरदोई को शामिल किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि हरदोई को भी शामिल कराएं। - जय प्रकाश, भाजपा सांसद
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र में सीतापुर, हरदोई, कानपुर जिले के क्षेत्र आते हैं। प्रस्तावित क्षेत्र में निर्वाचन क्षेत्र के दो जिले प्रभावित हो रहे हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से हरदोई का भी शामिल होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री जी से हरदोई को भी शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है। - अशोक रावत, भाजपा सांसद, मिश्रिख
राज्य राजधानी क्षेत्र बनने से विकास कार्यों को रफ्तार मिलने के साथ ही नए अवसरों का सृजन होगा। जिले को भी प्रस्तावित क्षेत्र में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री जी, से आग्रह करेंगे। - नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, आबकारी व मद्य निषेध
विकास के नए अवसरों के दृष्टिकोण से राज्य राजधानी क्षेत्र की प्रस्तावना भविष्य में अपना एससीआर का रूप लेगी। प्रस्तावित जिलों के साथ हरदोई का शामिल होना भौगोलिक दृष्टिकोण से आवश्यक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया जाएगा। - रजनी तिवारी, राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा

अध्यात्मिक दृष्टिकोण से हरदोई नैमिष क्षेत्र में आता है। लखनऊ-सीतापुर से कानपुर रूट में हरदोई हार्ट आफ रूट नजर आता है। ऐसे में प्रस्तावित राज्य राजधानी क्षेत्र में हरदोई का शामिल होना आवश्यक है। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि जिले को भी शामिल किया जाए। - माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा विधायक, सवायजपुर

फोटो- 16- नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

फोटो- 16- नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार- फोटो : HARDOI

फोटो-17- रजनी तिवारी, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा

फोटो-17- रजनी तिवारी, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा- फोटो : HARDOI

फोटो- 18- माधवेन्द्र प्रताप सिंह , विधायक

फोटो- 18- माधवेन्द्र प्रताप सिंह , विधायक- फोटो : HARDOI

फोटो- 14- जय प्रकाश, सांसद

फोटो- 14- जय प्रकाश, सांसद- फोटो : HARDOI

फोटो- 13- अवनीश कुमार, एमएलसी

फोटो- 13- अवनीश कुमार, एमएलसी- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed