फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wife in illicit relations with brother-in-law killed husband

हरदोई: अवैध संबंधों में पत्नी ने ममेरे देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Fri, 29 Oct 2021 05:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Oct 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Wife in illicit relations with brother-in-law killed husband
हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के लालतापुरवा में हुई हत्या का खुलासा - फोटो : amar ujala
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के लालतापुरवा में दुकानदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दुकानदार की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी (ममेरे देवर) और उसके साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई देशी पिस्टल और चाकू के साथ मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में दो किशोर भी शामिल हैं। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा एसपी ने की है। मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी मनोज कुमार पटवा (40)  की ससुराल हरदोई जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा में है।
विज्ञापन


मनोज अपनी पत्नी रुचि और दो बच्चों के साथ यहीं रहता था और रेलवेगंज में विसातखाना की दुकान चलाता था। 24 अक्टूबर को आधीरात के बाद लगभग दो बजे मनोज की हत्या कर दी गई थी। चाकू से एक दर्जन से अधिक वार करने के बाद उसके तीन गोलियां भी मारी गई थीं। मृतक की पत्नी रुचि ने अपने सगे जेठ राकेश, करीबी रिश्तेदार दिलीप और राजीव निवासीगण मोहल्ला प्रतापनगर कस्बा जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना का खुलासा करने के लिए एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी विकास जायसवाल के नेतृत्व में टीम लगाई थीं। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अजय कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर गुरुवार रात शाहजहांपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर शिवम निवासी विकास कुंज निकट राधाकृष्ण मंदिर इंदिरापुरी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, उसके  एक छोटे भाई और एक साथी को पकड़ा गया।

इन लोगों से पूछताछ हुई तो पूरी घटना खुल गई। एसपी ने बताया कि शिवम और  मनोज ममेरे भाई हैें। शिवम की बहन के साथ मनोज के पे्रम संबंध थे। फरवरी में शिवम की बहन की बीमारी से मौत हो गई थी। उधर दूसरी ओर मनोज की पत्नी रुचि से शिवम के प्रेम संबंध थे। शिवम जहां एक ओर अपनी बहन से संंबंधों का बदला मनोज से लेना चाहता था, वहीं रुचि भी मनोज को रास्ते से हटाकर शिवम के साथ रहना चाहती थी।

इसके चलते दोनों ने साजिश रची और दो लोगों के साथ मिलकर मनोज की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि रुचि और शिवम को जेल भेजा गया है, जबकि दोनों किशोर आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को २५ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed