फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Video of soldier going with open pistol in waist goes viral in hardoi

Hardoi: कमर में खुली पिस्टल लगाकर जाते दिखा सिपाही, लोगों ने कहा- रोजाना ऐसे ही घूमता है गुंजन

Sat, 30 Jul 2022 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 11:50 PM IST
सार

पाली थाना क्षेत्र में बिना होल्स्टर की नंगी पिस्टल कमर में लगाए सिपाही के सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में सिपाही की कमर में पिस्टल लगी दिखाई दे रही है। यह वीडियो हरदोई जिले के पाली थाने में तैनात सिपाही गुंजन का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Video of soldier going with open pistol in waist goes viral in hardoi
कमर में पिस्टल लगाए बाइक से जाता सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली थाने में तैनात सिपाही बिना होलेस्टर पिस्टल कमर में लगाकर धूम रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में वह कमर में पिस्टल लगाए हुए दिखाई दे रहा है। सिपाही के कमर में खुली पिस्टल लगाकर घूमना, नगर में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

यहां हर कोई कह रहा है कि यह तो नियमों का खुला उल्लंघन है। जिस तरह से पिस्टल कमर में लगाया गया है, उस हिसाब से कोई भी आपराधिक किस्म का व्यक्ति आसानी से पिस्टल निकालकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुंजन नाम का यह सिपाही रोजाना ऐसे ही पिस्टल लगाकर नगर में घूमता है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ चुका है, लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed