{"_id":"62f2a5a95b1da938562ef20b","slug":"hardoi-vhp-gets-jatav-made-christian-family-back-home-hardoi-news-knp712115176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः विहिप ने जाटव से बने ईसाई परिवार को घर वापस कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः विहिप ने जाटव से बने ईसाई परिवार को घर वापस कराई
विज्ञापन
फोटो-32- होरीलाल के परिवार को समझाते वीएचपी के जिलाकार्याध्यक्ष मोहित मिश्र
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। विश्व हिंदू परिषद ने पचदेवरा थाना क्षेत्र के अमतरिया गांव में जाटव से ईसाई बने परिवार के सात लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है। मंगलवार को विहिप की भरखनी प्रखंड इकाई ने घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन अमतरिया गांव में किया था।
कार्यक्रम में परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि होरीलाल के परिवार ने हिंदू धर्म में वापस आने की इच्छा जताई थी। इसके चलते हिंदू धर्म के विधि विधान के अनुसार हवन पूजन कराके उनकी घर वापसी की व्यवस्था की गई।
कहा कि इस जाटव परिवार ने कुछ वर्ष पहले ईसाई धर्म ग्रहण किया था। बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक द्विवेदी, जिला कार्याध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मोहित मिश्र, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु, विशेष संपर्क प्रमुख सुशील, जिला सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अजीत सिंह, जिला मंत्री गौरव रहे।
विज्ञापन
भाई के इलाज में फायदा होने पर होरीलाल ने ईसाई धर्म अपनाया था
होरीलाल ने बताया कि 2018 में उसका भाई नरेंद्र बीमार हुआ था। काफी इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। तो एक परिचित ने बताया कि कमालपुर में चंगाई सभा लगती है। वहां चंडीगढ़ और दिल्ली से पादरी आते हैं।
आप अपने भाई वहां ले जाएं। वहां भाई को निश्चित तौर पर फायदा होगा। इस पर वह भाई को चंगाई सभा में ले गया था। जहां उसे पहली पेशी में ही फायदा हुआ।
बताया कि सप्ताह में पेशी लगती है यदि पादरी कहीं व्यस्त होते हैं तो महीने में पेशी होती है। उसका भाई नरेंद्र पांच पेशी में पूर्ण स्वस्थ हो गया। उसको पादरी नहीं भगवान मिल गए।
इसके बाद वह ईसाई धर्म से जुड़ गया था। 2020 में उसने परिवार के छह सदस्यों के साथ ईसाई धर्म अपना लिया। वर्तमान में परिवार के सात सदस्य हैं।