{"_id":"63664886743099677f3c6508","slug":"hardoi-uncontrolled-van-rams-into-bike-three-injured-hardoi-news-knp7266182142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन
बिलग्राम। उन्नाव-बिलग्राम मार्ग पर हीरापुर गांव के पास शुक्रवार देर रात अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवारों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा व कोतवाल फूल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
रोशनपुर गांव निवासी आरजू (25) शुक्रवार देर रात उन्नाव के बांगरमऊ के जोगी कोट निवासी दोस्त उवैस (26) के साथ बाइक से उसके गांव जा रहा था।
हीरापुर गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आरजू, उवैस व वैन चालक माधौगंज के तपनौर गांव निवासी आशीष (30) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम कोतवाल ने घायलों को आनन-फानन से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगा था। वाहनों की तेज रफ्तार से हादसा हुआ है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।