फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi crime, Uncle misdeed with niece

हैवानियत की हदें पार: हरदोई में झाड़ियों में ले जाकर चाचा ने भतीजी से किया दुष्कर्म

Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने झाड़ियों में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Hardoi crime, Uncle misdeed with niece
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पड़ोस के गांव से सब्जी खरीदकर आ रही बालिका के साथ रिश्ते के चाचा ने झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। मां ने थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस के गांव भेलावां में बाजार लगती है। मंगलवार शाम उसकी 12 वर्षीय बेटी बाजार से सब्जी लेकर घर आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में भेलावां मोड़ के पास पहले से मौजूद उसके रिश्ते के देवर मंगतराम ने उसे पकड़ लिया। वह बेटी को जंगल के अंदर झाड़ियों में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर मवेशी चरा रहे ग्रामीण ललकारते हुए दौड़े, तो यह देख आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी किसी तरह घर आई और घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल बुधवार को भेजा। प्रभारी एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed