{"_id":"62ea7643fba3267fee6f59b4","slug":"hardoi-two-women-absconding-after-breaking-the-chain-of-a-woman-riding-an-e-rickshaw-hardoi-news-knp7109329117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ई-रिक्शा सवार महिला की चेन तोड़कर दो महिलाएं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ई-रिक्शा सवार महिला की चेन तोड़कर दो महिलाएं फरार
विज्ञापन
फोटो-25- घटनास्थल पर रोती पिंकी
- फोटो : HARDOI
पाली। शाहाबाद मार्ग पर पति के साथ ई-रिक्शा से रिश्तेदारी में आ रही महिला के पास बैठी दो महिलाओं ने उसके गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद रिक्शे से कूदकर फरार हो गईं।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं की तलाश करती रही लेकिन उनका पता नहीं चला।
लखनऊ के थाना निगोहा के ग्राम दखिना शेखपुर निवासी पिंकी ने बताया कि वह पाली कस्बे के मोहल्ला सुलह सरायं में बहनोई नीरज बाजपेई के घर जा रही थी।
उसके साथ पति पति योगेश कुमार भी थे। वह शाहाबाद में बस से उतरकर पाली जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुए। ई-रिक्शा में पहले से ही दो महिलाएं बैठीं थी। रास्ते में पाली-शाहाबाद मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास पहुंचते ही पास में बैठी महिला ने उसके गले से चेन तोड़ ली।
जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों महिलाएं रिक्शे से कूदकर फरार हो गईं। उसके शोर मचाने पर चालक ने ई-रिक्शा रोक दिया। घटना की सूचना पर उसके बहनोई भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों में महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।