फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Two constables line up after taking Pradhan into custody

हरदोईः प्रधान को हिरासत में लेने पर दो सिपाही लाइन हाजि

Thu, 01 Sep 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Two constables line up after taking Pradhan into custody
फोटो-02- बेनीगंज कोतवाली का घेराव करते किसान यूनियन के सदस्य - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सदाना गांव में बरात घर के पास ग्राम समाज की भूमि पर खड़े नीम के पेड़ को कटवाने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन दशहरी गुट के किसानों ने बुधवार रात कोतवाली का घेराव कर दिया। इस मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन दशहरी गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि गांव में बरात घर के पास खड़ा नीम का पेड़ गिर गया था। जिसे प्रधान सुरेश चंद्र वर्मा ने मनरेगा श्रमिकों को लगाकर हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाकर कोतवाली में सूचना दे दी। इसकी जानकारी हुई तो हमने प्रधान से डीएम को ज्ञापन दिलवाया। बुधवार को प्रधान को साक्ष्य के साथ सीओ हरियावां के पास भेजा।
सीओ ने जांच करने तक किसी भी पुलिस कर्मी को प्रधान के पास न जाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि कोतवाल ने बुधवार को चार पुलिसकर्मियों को भेजकर प्रधान को कोतवाली बुलाकर बैठा लिया।
अनावश्यक तरीके से प्रधान को बुला कर हिरासत में लिए जाने से गुस्साए संगठन के सदस्यों ने बुधवार रात कोतवाली का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ हरियावां परशुराम सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराकर और प्रधान को रिहा कराया। इसकेे बाद हलका सिपाही पुष्पेंद्र और राजेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही।

कोतवाल का तबादला करो
कोतवाली का घेराव कर रहे किसानों ने कोतवाल व दो सिपाहियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि सदाना प्रधान को छोड़ा जाए, इसके साथ ही बेनीगंज कोतवाल का तबादला करो... सीओ ने किसानों की बात गंभीरता से सुनी। इसके बाद एसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed