{"_id":"632f3848884ff6593c2001ab","slug":"hardoi-the-woman-broke-down-after-delivery-the-family-created-a-ruckus-hardoi-news-knp7199029156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
गांव हाथीपुर निवासी शिवानी गुप्ता (23) गर्भवती थी। शुक्रवार रात उसे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया था। पति शिवा के मुताबिक शनिवार को सामान्य प्रसव हुआ। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। यहां देख डॉक्टर ने शनिवार दोपहर उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टर ने उसे शिवानी की मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों ने सीएचसी के डॉक्टर और स्टॉफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतका के पति का कहना था कि डॉक्टर ने पत्नी की तबीयत के बारे में सही जानकारी नहीं दी।
इस कारण पत्नी की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे का वजन ज्यादा होने से महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। उसे तत्काल महिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन का आरोप निराधार है।