{"_id":"631f1a603b069c54434723fc","slug":"hardoi-the-truck-rammed-into-the-moving-truck-due-to-rupture-two-died-hardoi-news-knp7176423166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Road Accident: ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Road Accident: ट्रकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Mon, 12 Sep 2022 05:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01- मृतक हेल्पर पंकज की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर रविवार रात रिफाइंड लदे ट्रक के पटे टूटने वह बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में दोनों ट्रकों के हेल्परों की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आकर ढाबा संचालक और उसका भाई घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
लखीमपुर के पसिगवां थाने के ढकिया गांव निवासी पंकज (26) ट्रक का हेल्पर था। रविवार रात उसका ट्रक लखनऊ के मोहनलालगंज से रिफाइंड लादकर शाहजहांपुर जा रहा था। ट्रक हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल क्षेत्र स्थित एक ढाबे के पास पहुंचा। इस दौरान ट्रक के पटे टूट गए।
जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लकड़ी का बुरादा लदे ट्रक के जा घुसा। टक्कर लगते ही आगे चल रहे ट्रक में बैठा हेल्पर सीतापुर के रामगढ़ निवासी आशीष (20) केबिन में टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर रिफाइंड लदे ट्रक के हेल्पर पंकज भी मौत का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद रिफाइंड लदे ट्रक ने ढाबे के बाहर तख्त पर सो रहे ढाबा संचालक शैलेंद्र सिंह (40) और उसके भाई धीरेंद्र (35) को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों भी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से भाग गए। ट्रकों के बीच में खड़े होने से जाम लग गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक

मृतक आशीष की फाइल