फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, The meeting did not happen while alive, the loving couple buried together after dying

Hardoi News: जिंदा रहते नहीं हुआ मिलन, मर कर साथ दफन हुए प्रेमी युगल

Fri, 02 Sep 2022 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, The meeting did not happen while alive, the loving couple buried together after dying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में जाति की बंदिशों के चलते जिंदा रहते भले ही प्रेमी युगल की शादी नहीं हो सकी लेकिन मरने के बाद परिजनों ने उन्हें आसपास दफनाया। हरियावां थाना क्षेत्र के मरई गांव निवासी अरविंद के बेटे शोभित (19) का गांव में अपने ननिहाल में रह रही ज्योति (17) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति के होने के कारण साथ नहीं रह सके। बुधवार की सुबह स्कूल जाने की बात कह कर ज्योति घर से निकल गई थी। इधर शोभित भी घर से बाइक लेकर निकल गया था। देर शाम तक दोनों के घर न आने पर तलाश की गई थी लेकिन पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह टड़ियावां थाना क्षेत्र में बेहटी गांव के पास झाड़ियों में दोनों के शव शीशम के पेड़ में फंदे से लटके मिले थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। घटनास्थल पर ज्योति की पर्स और दो मोबाइल रखे मिले थे। पर्स में एक सुसाइड नोट मिला था। इसमें मरने के बारे में लिखा था। कुछ लोगों पर बदनाम करने का आरोप लगाया गया था, लेकिन लोगों के नाम नहीं खोले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या में परिजनों का कोई हाथ न होने और मर्जी से जान देने का भी उल्लेख था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने दोनों को देहात कोतवाली के अब्दुल्लपुरवा स्थित कब्रिस्तान में पास पास दफन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed