{"_id":"633c21ad757e242e23354c25","slug":"hardoi-the-lover-who-reached-the-girlfriend-s-house-was-beaten-up-by-the-relatives-hardoi-news-knp7215679103","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में प्रेमी की पिटाई: प्रेमिका के घर मिलने गया था, परिजनों ने पकड़कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में प्रेमी की पिटाई: प्रेमिका के घर मिलने गया था, परिजनों ने पकड़कर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Oct 2022 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:54 PM IST
सार
मोहल्ला रेलवेगंज में प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रेमी की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के मोहल्ला रेलवेगंज में सोमवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने दबोच लिया। उसकी लात घूसों से पिटाई की। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि शहर के मोहल्ला रेलवेगंज में दो स्थानों पर दुर्गा पंडाल लगे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पंडालों में रात्रि जागरण हो रहा था, जिसमें मोहल्ला निवासी एक परिवार भी गया था। परिजनों की गैर मौजूदगी में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए युवक उसके घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमिका के परिजन आ गए। परिजनों ने उसे घर में देख पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद लात घूसों से उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रेमिका के परिजन का आरोप है कि युवक उसकी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।