फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,tendua,hardoi news

पांच दिन से थी तेंदुए की आहट, सोते रहे वन विभाग के अफसर

Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi,tendua,hardoi news
हरदोई। वन विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा न सिर्फ नवाबगंज निवासी सुनील वाजपेयी को भुगतना पड़ा, बल्कि प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ आम जनता के लिए भी मुसीबत तैयार हो गई। दरअसल, बीती 14 जुलाई से ही इलाके में तेंदुए की आहट थी, लेकिन विभागीय रेंजर इस बात को सिरे से खारिज करते रहे। और तो और एक विभागीय अधिकारी का दावा है कि रेंजर ने तेंदुए की आहट मिलने की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी ही नहीं।
विज्ञापन

हरपालपुर रेंज अंतर्गत सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई में देवकी के खेत में 14 जुलाई की रात तेंदुआ आने की आहट हुई थी। 15 जुलाई की सुबह देवकी के खेत में तेंदुए के पदचिह्न भी मिले थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने रेंजर हनुमान प्रसाद को दी थी। हनुमान प्रसाद मौके पर गए भी थे, लेकिन उन्होंने तेंदुआ होने की बात सिरे से खारिज कर दी। बघराई के ग्रामीणों ने यह भी कहा था कि तेंदुए की दहाड़ कई रातों से सुनाई दे रही हैं और आस पास के कुत्ते भी गायब हैं। इस सबके बावजूद रेंजर ने पूरे मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने तेंदुए की आहट होने से जुुड़ी खबर लगातार दो दिन प्रकाशित की, लेकिन जिम्मेदारों की आंखें फिर भी नहीं खुलीं। रविवार को जब घटना हो गई तो उप प्रभागीय वन अधिकारी वीके आनंद और रेंजर हनुमान प्रसाद के अलावा सदर के रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमको तो रेंजर ने बताया ही नहीं : वीके आनंद
क्षेत्र के उप प्रभागीय वन अधिकारी वीके आनंद से तेंदुए की आहट पहले से मिलने और रेंजर हनुमान प्रसाद द्वारा लापरवाही किए जाने के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि रेंजर ने हमको बताया ही नहीं। रविवार को जब पता चला तो मौके पर आ गए।

लापरवाह अधिकारियों के पास संसाधन के नाम पर सिर्फ पिंजड़ा
वन विभाग के लापरवाह अधिकारियों के पास संसाधनों के नाम पर भी कुछ नहीं है। घटनास्थल पर पहुंचे उप प्रभागीय वन अधिकारी से लेकर वनरक्षक तक ऐसे खड़े थे जैसे तमाशा देखने के लिए आए हों। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली से जनता भी आक्रोशित दिखी। खास बात यह भी है विभागीय अधिकारियों के पास तेंदुए जैसे मवेशी से लड़ने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं है। कुल एक अदद पिंजड़ा है और वह भी पांच घंटे बाद तक मौके पर पहुंचाने की कवायद में ही फंसा रहा। ट्रंकुलाइजर तक विभाग के पास नहीं है। नाम न छापने की शर्त पर एक विभागीय अधिकारी ने कहा कि हम मौके पर जाकर कर भी क्या लेंगे, संसाधन तो हम लोगों के पास होते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed