{"_id":"6346b9a325b79d06a376a3a7","slug":"hardoi-teenager-dies-after-being-hit-by-ht-line-hardoi-news-knp7228018109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एचटी लाइन की चपेट में आकर किशोर की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के दुजापुरवा गांव में बेरी की डाल काटते समय एक किशोर एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुजापुरवा निवासी नीरज (15) पिता के साथ खेती करता था। मंगलवार शाम वह गांव के बाहर खड़े बेरी के पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था। इस दौरान वह पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक चार भाई-बहनों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि एचटी लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ है।