फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the teacher husband threatened the female constable with a pistol in Hardoi, police filed a report on four

Hardoi News: महिला आरक्षी को शिक्षक पति ने तमंचा दिखाकर धमकाया, पुलिस ने चार पर दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 28 Jul 2022 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 12:40 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के कोयलबाग कॉलोनी में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही पत्नी को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और आरक्षी पत्नी को छोड़ दिया है।  

विज्ञापन
the teacher husband threatened the female constable with a pistol in Hardoi, police filed a report on four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में न्यायालय सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी ने शिक्षक पति पर साथियों के साथ मिलकर असलहा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

महिला आरक्षी सरिता ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में बेनीगंज के कोथावां ब्लॉक के उमरारी जूूनियर स्कूल में तैनात शिक्षक अमलेश कुमार के साथ हुई थी। इन दिनों वह न्यायालय सुरक्षा में उसकी ड्यूटी लगी है। शादी के बाद से पति उसको प्रताड़ित कर रहा है। कुछ दिनों पहले पति ने उसे तलाक दिए बिना रुबी नाम की युवती से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन

विगत 12 जुलाई को वह ड्यूटी कर कमरे पर जा रही थी। रास्ते में कोयलबाग कॉलोनी के पास पति ने अपने साथी अवनीश और दो अज्ञात लोगों के साथ आकर उसे घेर लिया था। असलहा दिखाकर तलाक देने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले पति उसके जान से मरवाने का प्रयास कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार की शाम पुलिस ने पति अमलेश व उसके साथ अवनीश, रूबी व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़त समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed