फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Student drowned in a trench made of soil dug for the road, died

हरदोईः सड़क के लिए खोदी मिट्टी से बनी खंती में छात्र डूबा, मौत

Mon, 05 Sep 2022 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Student drowned in a trench made of soil dug for the road, died
फोटो-30- मृतक भूपेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के हरपालपुर-श्रीमऊ निर्माणाधीन सड़क के लिए चौंसार गांव के पास सड़क किनारे खोदी गई मिट्टी से बनी गहरी खंती के भरे पानी में डूबकर छात्र की जान चली गई। परिजनों ने आबादी के पास गहरी खंती खोदने में हुई मासूम की मौत के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

चौसार गांव निवासी भूपेंद्र (5) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। पिता रामसेवक के मुताबिक हरपालपुर-श्रीमऊ मार्ग के किनारे उसका मकान बना है।
विज्ञापन

कुछ ही दिन पहले सड़क बनाने का काम शुरू हुआ था। इसमें डालने के लिए मिट्टी ठेकेदार ने सड़क किनारे खोदी थी। इससे गहरी खंती (गड्ढा) हो गया। जिसमें बारिश का पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह उनका बेटा भूपेंद्र सड़क किनारे खेल रहा था। खेलते समय वह इस गहरी खंती में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों ने उसका शव खंती में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने शव को बाहर निकाला।
मृतक के पिता ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीडब्ल्यूडी के जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि आबादी के पास सड़क किनारे गड्ढे नहीं बने हैं।

आबादी से करीब 400 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे गड्ढे बने हैं। अरवल थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-31-इसी खंती में डूबा था मृतक भूपेंद्र

फोटो-31-इसी खंती में डूबा था मृतक भूपेंद्र- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed