फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: SP State Secretary and District President clashed on stage in front of National President of SP Mahila Sabha

यूपी: हरदोई में सम्मान को लेकर भिड़े सपा प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष, दोनों के बीच जमकर गालीगलौज

Sat, 23 Oct 2021 06:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Oct 2021 06:01 PM IST
सार

हरदोई में शनिवार को एक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष सम्मान को लेकर भिड़ गए। महिला कार्यकर्ताओं के सामने ही दोनों के बीच जमकर गालीगलौज हुई।

विज्ञापन
Hardoi: SP State Secretary and District President clashed on stage in front of National President of SP Mahila Sabha
मंच पर भिड़े सपाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई के कछौना कस्बे में सपा के स्वागत और जन संवाद कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के सामने ही पार्टी के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष सम्मान को लेकर भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गालीगलौज हुई। हालात बिगड़ते देख जूही सिंह कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। 
विज्ञापन


बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट की दावेदार पूनम सरोज ने शनिवार को स्वागत और जन संवाद आयोजित किया। इसमें जूही सिंह मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जरीन विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रदेश सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की।
विज्ञापन


शाम लगभग चार बजे कार्यक्रम शुरू हुआ तो पूनम ने जूही सिंह और शराफत अली को चांदी का मुकुट व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस बीच, मंच से किसी ने टिप्पणी कर दी कि जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी मंच पर हैं, इनका भी स्वागत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शराफत अली ने कह दिया कि इनको किसी ने बुलाया नहीं था, फिर भी आ गए। उनके इतना कहते ही विवाद शुरू हो गया। दोनों नेता और उनके समर्थक गालीगलौज करते हुए मारपीट पर उतारू नजर आए। यह देख जूही सिंह आयोजन के लिए पूनम सरोज को बधाई देते हुए चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed