फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Smoke emanated from the wheel of SLR coach of Ganga Sutlej Express

हरदोईः गंगा सतलुज एक्सप्रेस के एसएलआर कोच के पहिये से निकला धुआं

Sun, 16 Oct 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Smoke emanated from the wheel of SLR coach of Ganga Sutlej Express
हरदोई। फिरोजपुर से धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रेन की एसएलआर बोगी की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो जाने से हो जाने से कोच के नीचे से तेजी से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

जिसे देखकर मलिहाबाद के स्टेशन मास्टर ने तत्परता से चालक और गार्ड को इसकी जानकारी दी। ट्रेन को काकोरी में रोक कर ब्रेक बाइंडिंग बदली गई। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

फिरोजपुर से धनबाद जा रही 13308 हरदोई से अपने निर्धारित समय सुबह के 7 बजकर 46 मिनट से 1 घंटा 15 मिनट की देरी से सुबह नौ बजे हरदोई पहुंची। जिसके बाद ट्रेन धनबाद के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सतलुज के मलिहाबाद स्टेशन से 10 बजकर 15 मिनट पर निकलते समय स्टेशन मास्टर की निगाह एसएलआर कोच के नीचे से उठते धुएं के गुबार पर पड़ी।
स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल समेत ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड को सूचना दी। ट्रेन को मलिहाबाद से आगे पड़ने वाले एक ब्लॉक हट पर रोक कर अग्निशमन यंत्र से ब्रेक बाइंडिंग को ठंडा किया गया।
जिसके बाद ट्रेन के ब्रेक में तकनीकी समस्या की जानकारी गार्ड ने कंट्रोल को गई। इस पर मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने हॉट एक्सेल होने से हुई समस्या को ठीक करके ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।

इसके बाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस मलिहाबाद के ब्लॉक हट से काकोरी स्टेशन तक लगभग 40 मिनट में पहुंची। रेल अधिकारियों ने बताया कि गंगा सतलुज एक्सप्रेस के एसएलआर कोच से धुआं निकल रहा था। ब्रेक बाइंडिंग जाम होने से ऐसा हुुआ। रेल कर्मचारियों ने ब्रेक बाइंडिंग की समस्या को दूर कर ट्रेन को आगे की ओर रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed