{"_id":"632216aef36b5931db29ecbc","slug":"hardoi-slogans-against-police-at-police-station-gate-report-on-47-hardoi-news-knp7181321194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, 47 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, 47 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाने के गेट पर मंगलवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में 22 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि मंगलवार शाम थाने में पीस कमेटी की बैठक चल रही थी। इसमें एसडीएम व सीओ त्योहारों को लेकर लोगों से बात कर रहे थे।
इस दौरान श्याम सुंदरपुर गांव के प्रधान पुत्र अनुज की पिटाई के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कहकर क्षेत्र के 11 प्रधान समेत करीब 47 लोग थाने के अंदर घुसने का प्रयास करने लगे।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें गेट के बाहर रोक दिया। इसके बाद प्रधानों ने गेट के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एडीएम व सीओ ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महुआ डांटा के प्रधान आलोक, श्यामसुंदरपुर के श्रीप्रकाश, लालामऊ के प्रकाश अर्कवंशी, गोनी के प्रधान पुत्र रामकिशोर, आलमपुर के अख्तर अली, जाजूपुर के सुमित अर्कवंशी, सिकंदरपुर के दीपू सिंह, गोडवा खेम के सुशील कुमार, रामदारपुर के सरोज कुमार, भटपुर के भूपेंद्र सिंह समेत 22 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपी युवतियों पर शांतिभंग की कार्रवाई
श्याम सुंदरपुर के प्रधान पुत्र की भूमि पैमाइश कराने के दौरान सरोजनी और सीता ने पिटाई कर दी थी। प्रधान पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।