फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer shot dead in Hardoi, relatives allege negligence in treatment

हरदोई में किसान की हत्या: देर रात देखने गया था खेत, अज्ञात लोगों ने मारी गोली, परिजनों का हंगामा

Fri, 30 Sep 2022 02:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 02:08 PM IST
सार

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में खेत गए किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन
Farmer shot dead in Hardoi, relatives allege negligence in treatment
गोली मारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बरमहुला मार्ग पर खेत गए किसान को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन

बूढ़ागांव निवासी रमेश सिंह (35) खेती करता था। बृहस्पतिवार की रात वह बरमहुला गांव की ओर स्थित खेत देखने के लिए गांव के प्रेमू के साथ बाइक से जा रहा था। रास्ते में सिद्ध बाबा के स्थान के पास दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, गोली उसके सीने में लगी।
विज्ञापन

प्रेम ने घटना की सूचना रमेश के परिजनों को फोन पर दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में किसान को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सक पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एएसपी दुर्गेश सिंह व कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंच गए। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजन शव रख कर सीएचसी पर ही डेरा जमाए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है जब रमेश को अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी भी देर रात मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं परिजनों का हंगामा जारी था। पुलिस परिजनों को शांत कराने के प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed