{"_id":"6342f5a7ada33615b528bbe2","slug":"hardoi-sdm-said-i-will-get-the-skin-pulled-the-video-went-viral-created-a-ruckus-hardoi-news-knp7223909107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः एसडीएम बोलीं, खाल खिंचवा दूंगी, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः एसडीएम बोलीं, खाल खिंचवा दूंगी, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला अस्पताल में कुर्सी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। एक युवती के जहर खाने की सूचना पर एसडीएम सदर अस्पताल पहुंचीं थी। यहां कुर्सी नहीं मिलने पर डॉक्टर से उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इस दौरान किसी ने एसडीएम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसमें थाने में खाल खिंचवाने की बात सामने आ रही है।
एसडीएम की नाराजगी का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात एक युवती ने जहर खा लिया था। इस मामले में एसडीएम बयान लेने अस्पताल पहुंची थीं। जहां पर इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने एसडीएम को बैठने के लिए नहीं कहा और न युवती के इलाज को लेकर संतोष जनक जानकारी दी।
इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को फोन करके मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया जाता है कि जान बूझकर वीडियो वायरल कराया गया है। वहीं एसडीएम स्वाति शुक्ला का कहना है कि डॉक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मरीज के इलाज के प्रति लापरवाही दिखाई। उन्होंने मरीज का ठीक प्रकार से इलाज करने को कहा था। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई।