{"_id":"61b3994b2bf92073f33d5f39","slug":"hardoi-roadways-first-hardoi-news-knp668859649","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 करोड़ कमाकर हरदोई परिक्षेत्र सूबे में टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 करोड़ कमाकर हरदोई परिक्षेत्र सूबे में टॉप पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उप्र परिवहन निगम हरदोई परिक्षेत्र कमाई में मामले में अव्वल बना हुआ है। परिक्षेत्र ने अक्तूबर के सापेक्ष नवंबर में 4 गुना अधिक कमाई कर पहला स्थान बरकरार रखा है। बेहतर प्रदर्शन करने पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने परिक्षेत्र के आरएम मनोज कुमार त्रिवेदी व एआरएम रामसागर पांडेय समेत स्टाफ के कार्य को सराहा।
कोरोना काल में ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों का संचालन भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि जून से कोविड गाइड लाइन के साथ ही बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। जून से शुरू हुआ बसों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर आ चुका है। सूबे में उप्र परिवहन निगम के 20 परिक्षेत्र क्रियाशील हैं। इनमें हरदोई परिक्षेत्र भी शामिल है। परिक्षेत्र शुरुआत से ही कमाई के मामले में अव्वल रहा है। स्थितियां सुधरने के बाद परिक्षेत्र की कमाई में तेजी से इजाफा हुआ है।
दो दिन पूर्व प्रबंध निदेशक स्तर पर हुई समीक्षा में हरदोई परिक्षेत्र ने फिर से पहला स्थान पाया है।
खास बात यह है कि नवंबर में दीपावली व भाई दूज त्योहार होने के चलते परिक्षेत्र की कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। अक्तूबर में लगभग ढाई करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करने वाले परिक्षेत्र ने नवंबर में 8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। हरदोई परिक्षेत्र द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर उप्र परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने आरएम मनोज त्रिवेदी व एआरएम रामसागर पांडेय समेत टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन
रोडवेज लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हरदोई परिक्षेत्र लगातार लाभांश बढ़ा रहा है। यह सभी कर्मियों के सामूहिक परिणाम का प्रयास है। कोशिश रहेगी कि परिक्षेत्र और आगे जाए।
-मनोज कुमार त्रिवेदी प्रबंधक, हरदोई परिक्षेत्र उप्र परिवहन निगम