{"_id":"636a462d7084c72ef14a85d9","slug":"hardoi-roadways-bus-collided-with-bike-two-injured-hardoi-news-knp7271468109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल
विज्ञापन
कछौना। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर एक ढाबा के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव जसवंतपुर निवासी राम किशोर (30) मंगलवार सुबह अपने साथी कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव सपहैया निवासी सूरज (26) के साथ बाइक से नानामऊ घाट गंगा स्नान करने गया था। जहां से वापस लौटते समय हरदोई-लखनऊ मार्ग पर एक ढाबा के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा राम किशोर हेलमेट नहीं लगाए था। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।