फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Retired home guard and his wife murdered by slitting their throats

हरदोईः सेवानिवृत्त होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेत कर हत्या

Wed, 28 Sep 2022 05:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Retired home guard and his wife murdered by slitting their throats
फोटो-15- मृतक संतराम उनकी पत्नी कैलाशा के फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
बघौली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के काईमऊ गांव में मंगलवार रात सेवानिवृत्त होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला रेतकर कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर आईजी और एसपी ने मौके पर पहुंच जांच की। आईजी ने तीन टीम बनाकर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

काईमऊ निवासी संतराम (60) सेवानिवृत्त होमगार्ड था। वह गांव किनारे बने मकान में पत्नी कैलाशा (57) के साथ रहता था। मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। तो संतराम के भाई सियाराम ने पड़ोसी अशोक के साथ पहुंचकर दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन

जवाब न मिलने पर दरवाजे में हल्का धक्का दिया, तो वह खुल गया। अंदर देखा, तो कैलाशा का शव बरामदे में पड़ा था। वहीं कमरे में संतराम का शव खून से लथपथ पड़ा था। सियाराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसपी राजेश द्विवेदी ने मृतक के भाई और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। सूचना मिलने पर आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने एसपी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि घटना रात आठ से 10 बजे के बीच की प्रतीत हो रही है। मृतक के बेटे कमल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में प्रयुक्त संभावित हथियार घर में मिला है। किसी से रंजिश न होने की बात सामने नहीं आई है।

घटना में किसी करीबी का हाथ होना प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए एएसपी पूर्वी को गांव में कैंप करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed