{"_id":"63835a634fc4f0124963bd00","slug":"hardoi-report-on-fieldman-for-manipulating-sugarcane-survey-hardoi-news-knp7304386144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः गन्ना सर्वे में हेरफेर करने पर फील्डमैन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः गन्ना सर्वे में हेरफेर करने पर फील्डमैन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहाबाद। गन्ने के सर्वे में हेराफेरी कर अपने चहेते लोगों का रकबा बढ़ाने पर लोनी चीनी मिल के तत्कालीन फील्ड मैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसिगंवा के मुड़िया चूड़ामणि निवासी इशरत अली लोनी चीनी मिल में फील्ड मैन के पद पर कार्यरत है। सत्र 2022 में शाहाबाद जोन के फिरोजपुर खुर्द सर्किल में गन्ना सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी उन्हें दी गई।
किसानों की शिकायत पर जिला गन्ना अधिकारी ने कमेटी का गठन कर सर्वे कार्य का सत्यापन कराया। जांच में सर्वे कार्य में भारी अनियमितता पाई गईं। जांच रिपोर्ट के अनुसार 3,01,909 हेक्टेयर गन्ने का फर्जी सर्वे मिला। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मिल प्रबंधन ने इशरत अली को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
इस पर मुकदमे से बचने के लिए आरोपी ने इस्तीफा दे दिया। रविवार को मिल के उप प्रबंधक विधि शिवेश कुमार सिंह ने कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया।