फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman raped on the pretext of marriage in Hardoi, case filed against former president of Lekhpal's union

Hardoi News: शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर मुकदमा, जानें पूरा मामला

Sat, 06 Aug 2022 07:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 07:58 PM IST
सार

संडीला निवासी एक महिला की तहरीर पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष पर दुष्कर्म और शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पति की मौत होने के बाद महिला की मुलाकात लेखपाल से हुई थी। इसके बाद वो शादी का झांसा देकर महिला को शोषण करता रहा।

विज्ञापन
Woman raped on the pretext of marriage in Hardoi, case filed against former president of Lekhpal's union
दुष्कर्म का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में लेखपाल संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ दिनों बाद वह लखनऊ गई थी। जहां पर बालागंज निवासी लेखपाल सतपाल से उसकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने खुद को संडीला तहसील में तैनात बताया था। 

विज्ञापन

उन दिनों वह लेखपाल संघ का तहसील अध्यक्ष था। उसने कहा था कि मेरी पत्नी की मौत हो गई है, तीन बच्चे हैं। वह उससे शादी करना चाहता हूं। यह झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। शादी की बात कह कर लगातार टरकाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, तो लखनऊ में एक महिला डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन

विगत दिनों वह अपना स्थानांतरण लखनऊ की इंटौजा तहसील चला गया। इसके बाद शादी की बात करने पर वह जानमाल की धमकी दे रहा है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed