फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Extremism busted in Hardoi, three people arrested, report filed on 10

जिस्मफरोशी का भंडाफोड़: युवती को बंधक बनाकर करा रहे थे देह व्यापार, तीन लोग गिरफ्तार, 10 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Nov 2022 04:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

अतरौली थाना क्षेत्र में एक बार फिर जिस्मफरोशी कराने का मामला सामने आया है। पुलिस को भनक तक नहीं थी और शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 10 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Extremism busted in Hardoi, three people arrested, report filed on 10
देह व्यापार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के नटपुरवा गांव में संगठित देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस ने छापा डालकर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके साथ ही एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

नटपुरवा गांव देह व्यापार का अड्डा बन चुका है। लोगों के मुताबिक यहां पर रहने वाली महिलाएं युवतियों को अपने झांसे में लेकर उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर रह रही हैं। कुछ दिन पहले यहां दिल्ली की एक युवती को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन

एक बार फिर शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने यहां एक युवती को पकड़ा। उसने बताया कि महिला सीटू अपने साथी सोम और प्रदीप के साथ मिल कर देह व्यापार का धंधा संचालित करती है। इस पर पुलिस ने उन तीनों को दबोच लिया, जबकि मौके से एक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने बताया कि पूछताछ में सोम, सीटू, प्रदीप ने इस काम में अपने साथी लोहा उर्फ शिवपाल, मिंटू, ओके, राजन, गब्बू, पिंकू, नीरू के शामिल होने की बात बताई है। इन सभी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी।

इस आधार पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि अतरौली में जिस्मफरोशी का पहला मामला नहीं है। अभी हाल ही में थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के लिए बंधक बनाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद किया था। मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed